Mon. Jun 9th, 2025

जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों में पथराव

UP

यूपी के कई जिलों में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। कई जगह सिर्फ नारेबाजी हो रही है तो प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि पूरे प्रदेश में जुमे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रहा है।

प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी की एक गाड़ी में लगाई आग

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए बवाल में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी की एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई है। वाटर कैनन मशीन ने पानी की बौछार कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देशी बमों से पुलिस पर हमला किया है। साथ ही भीड़ ने सड़कों पर आगजनी की है। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई है और उन्हें आग के हवाले भी कर दिया है।

अटाला इलाके में प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को पत्थरबाजी के दौरान पत्थर लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एसएसपी और डीएम को भी पत्थर लगा है। पुलिस पत्थरबाजों को खदेड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस की गाड़ियों की भी नुकसान पहुंचाया गया है। साथ ही देशी बमों से भी पुलिस पर हमला किया गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे हैं।

कानपुर के मुस्लिम इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।

जुमे की नमाज के बाद देवबंद में भी पथराव हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाज हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए हैं।

प्रयागराज में पुलिस पत्थरबाजों को खदेड़ने में जुटी हुई है। इसके लिए आंसू गैस के गोलों को इस्तेमाल भी किया गया। आरएएफ(रैपिड एक्शन फोर्स) के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। पत्थरबाजी की घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। इस इलाके में पहले से ही बवाल की आशंका जाहिर की जा रही थी। इसी के चलते बाजार को बंद करा दिया गया था।

कानपुर में भड़की हिंसा के बाद आज जुमे की पहली नमाज हुई। पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। कानपुर शहर में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रयागराज में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *