Sun. Aug 24th, 2025

‘मान’ का मंत्रिमंडल,ये दस विधायक बनेंगे मंत्री

पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।

पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया।
पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के आला नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी छूट दे दी है।
विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद राघव चड्ढा ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हैं। वे ही तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *