Sun. Feb 22nd, 2026

आज से शुरू हो रही परीक्षाएं, 1261 केंद्रों पर 215252 परीक्षार्थी देंगे पेपर

Dehradun: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं 20 मार्च को संपन्न होंगी। शनिवार को इंटरमीडिएट ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में 215252 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 1722 व्यक्तिगत जबकि 110544 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *