Mon. Sep 16th, 2024

आठ महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया

देहरादून: देहरादून शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार करने वाली आठ महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में इन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये महिलाएं आने-जाने वाले लोगों गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की शिकायत मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। पता चला कि कुछ महिलाएं व युवतियां झुंड बनाकर खड़ी थीं। जो आने-जाने वाले लोगों को गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं। पुलिस ने तुरंत ही मौके से आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 23 साल की युवती से लेकर 35 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *