Fri. Oct 18th, 2024

उत्तराखंड के चंपावत में उपचुनाव 45.90 प्रतिशत मतदान, बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार

CHUNAV

उत्तराखंड के चंपावत में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11:00 बजे तक 33.96 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली कर दी थी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत में दूसरी बार मतदान हो रहा है।

चंपावत सीट के अब तक निर्वाचित विधायक

  वर्ष                   विजेता                                    उप विजेता 
2002 कांग्रेस,      हेमेश खर्कवाल     8380      निर्दलीय मदन महराना    7985
2007 भाजपा,     बीना महराना       22928    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल     15870
2012 कांग्रेस,     हेमेश खर्कवाल     20330     बसपा मदन सिंह महर    13377
2017 भाजपा,     कैलाश गहतोड़ी    36601    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल    19241
2022 भाजपा,     कैलाश गहतोड़ी    32547    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल    27243

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत वोट पड़े। बूथों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

चंपावत विधानसभा सीट में अब तक हुआ मतदान प्रतिशत

वर्ष     कुल मतदाता  मतदान   मत प्रतिशत 
2002     71020       38893      54.76
2007     94344       54727       64.88
2012     76385       58187      76.17
2017     88781       58979      66.43
2022     96016       63370      65.99

वोट देकर उत्साहित नजर आए बुजुर्ग मतदाता

90 वर्षीय त्रिलोक सिंह बोहरा जीआईसी बूथ में मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बेहद खुश नजर आए। मतदान कर बाहर आने के बाद उन्होंने बेहद उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वहीं दिव्यांग मतदाता गिरीश चंद्र जोशी छह किलोमीटर किसकोट से मौराडी तक गांव के एक साथ के साथ बाइक पर वोट देने पहुंचे।

चंपावत करेगा उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व

चंपावत चुनाव में सीएम धामी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि चंपावत अब उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व करेगा। उपचुनाव के लिए 31 मई को हो रहे मतदान में चंपावत के नागरिक सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को चुनेंगे।

भाजपा सरकार के पांच साल नाकामी का दस्तावेज : गहतोड़ी

चंपावत से लेकर प्रदेश के विकास में भाजपा सरकार के पांच साल नाकामी का दस्तावेज है। पांच साल में तीन मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा आगे ऐसा नहीं करेगी, इसकी क्या गारंटी है। सीएम के मैदान में होने के बावजूद भाजपा डरी हुई है। पूरी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और संगठन की फौज तो चंपावत में डटी ही है, अब यूपी के मुख्यमंत्री को भी चुनाव प्रचार के लिए लाना इस डर की तस्दीक करता है। – निर्मला गहतोड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी। 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *