Mon. Mar 9th, 2026

कुछ देर बात हुई, फिर कॉल कट गई, विकासनगर में परिवारों को ईरान में फंसे अपनों की सता रही चिंता

Dehradun: इस्त्रायल और ईरान के बीच जंग जारी है। ब्लॉक के अंबाड़ी निवासी अयूब खान के भतीजे, उसकी पत्नी और जाकिर हुसैन की विवाहित बेटी ईरान में हैं। दोनों लोगों की फोन कॉल के माध्यम से परिजनों से बात हुई थी, उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे परिजनों की कुशलता के लिए चिंतित हैं।

अयूब खान का भतीजा अली हैदर और उसकी पत्नी ईरान के कुम शहर स्थित इस्लामिक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। कुम शहर ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। युद्ध की दृष्टि से वहां स्थिति अभी संवेदनशील नहीं है। उन्होंने बताया तीन दिन पूर्व उनकी भतीजे से बात हुई थी, उसने बताया था वें भारतीय दूतावास से मिलने वाली सूचनाओं का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया था इंटरनेट व इंटरनेशनल फोन कॉल सुविधा बंद होने के कारण थोड़ी असुविधा भी हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *