Wed. Mar 12th, 2025

चमोली जिले में फिर हिमस्खलन की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। जबकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। ऐसे में तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *