Mon. Mar 9th, 2026

चौबट्टिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरु, नौ मार्च तक चलेगा

Dehradun: भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग केंद्र में जारी है। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक यह अभ्यास नौ मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32 वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *