Sat. Sep 7th, 2024

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा- उनके साथ धोखा हुआ, विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कि शाम तक वह एक चौंकाने वाली खबर सुना सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी प्रेस कांफ्रेंस में जारी की । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान लड़ सकते हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी कई गंभीर आरोप लगाए  उन्होंने बताया कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था । उसके बाद उनकी पार्टी के साथ छल किया गया

सपा से अब गठबंधन नहीं

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद बोले कि अगर समाजवादी पार्टी उनको 100 सीट भी देगी तो भी उनके साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इन लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। जिसमें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर,राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़े तो उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतरेगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से भी गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

चंद्रशेखर ने लिस्ट की जारी

भीम आर्मी पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने लगभग 33-34 सीटों के नाम बताए जिसमें बलिया, मुबारकपुर, हस्तिनापुर, जलेसर, खुरजा, मेरठ केंट,जयसिंहपुर,सिराथू आदि शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह वह सूची है जिनपर पहले हमें लड़ाने की बात हुई, लेकिन बाद में हमारे साथ छल हो गया। अब उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *