Wed. Mar 12th, 2025

श्रीनगर में भाजपा-कांग्रेस को झटका, पहली मेयर बनीं निर्दलीय आरती भंडारी

श्रीनगर की पहली महापौर बनीं निर्दलीय आरती भंडारी

पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी जीत का परचम लहरा कर महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले।
09:45 PM, 25-JAN-2025

कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत मेयर पद पर चल रहे आगे

कोटद्वार नगर निगम के दूसरे मेयर पद पर भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत का जीतना तय हो गया है। चौथे चक्र की गणना तक वह निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से करीब 10 हजार वोटो से आगे चल रहे थे। शैलेंद्र रावत पहले चक्र की गणना से ही लगातार बढ़त बनाए रहे। मतगणना अभी जारी है।
09:39 PM, 25-JAN-2025

हरिद्वार में शिवालिक नगरपालिका पर दोबारा राजीव का कब्जा

नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा दोबारा जीते। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा को 10199 और भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को 12157 वोट मिले।
09:30 PM, 25-JAN-2025

हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा के गजराज की जीत तय

हल्द्वानी में मेयर प्रत्याशी गजराज को 57045 और ललित जोशी को 50 975 वोट मिले हैं। चारों राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बढ़त मिलने के बाद भाजपाईयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
09:27 PM, 25-JAN-2025

अब तक ऐसे है रुझान

– 9 नगर निगम में भाजपा, 1 में कांग्रेस, 1 में निर्दलीय आगे।
– 16 नगर पालिका में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 10 पर निर्दलीय जीते।
-14 नगर पंचायत में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 11 पर निर्दलीय जीते।
08:51 PM, 25-JAN-2025

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे

देहरादून नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। 35 हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
08:40 PM, 25-JAN-2025

हरिद्वार नगर निगम में भाजपा आगे

हरिद्वार नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। चार राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटो से आगे हैं।
07:53 PM, 25-JAN-2025

भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल बनीं पिथौरागढ़ की मेयर

पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
07:43 PM, 25-JAN-2025

भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी बने डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष

डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सागर मनवाल को पराजित किया है।
07:39 PM, 25-JAN-2025

नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते

नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते। जीत के बाद भाजपा के प्रत्याशी गणेश शाह और उनके समर्थकों ने कर्णप्रयाग में विशाल जूलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने उमा माहेश्वर आश्रम से होते हुए उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार, सिमली रोड़ तक जूलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *