Thu. Apr 2nd, 2026

सक्रिय हुए साइबर ठग, हेली टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

केदारनाथ : केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट से नकली वेबसाइटों पर भुगतान कराया जा रहा है। गूगल सर्च में दिखने वाले कई स्पॉन्सर्ड लिंक भी फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल भी ऐसे मामलों में श्रद्धालुओं को नुकसान हुआ था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *