सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ रहा सोशल मीडिया, यह लोकतंत्र के लिए खतरा

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सोशल मीडिया पर सत्ता से मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फेसबुक सत्ता की मिलीभगत से सामाजिक सौहार्द्र भंग कर रहा है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज वैश्विक कंपनियों का इस्तेमाल नेताओं और राजनीतिक दलों द्वारा पालिटिकल नरेटिव गढ़ने के लिए किया जा रहा है।
लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह बार-बार देखने में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को एक जैसा मौका नहीं दे रही हैं। भावनात्मक रूप से भरी गलत सूचनाओं माध्यम से आवाम के दिमाग नफरत भरी जा रही है। फेसबुध जैसी कंपनियां इससे अवगत हैं। ये इससे मुनाफा कमा रही हैं। वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सत्ता की मिलीभगत से सामाजिक सद्भाव को भंग कर रही हैं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।