Thu. Sep 19th, 2024

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 मार्च 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यवहारिकता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा में व्ययधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *