Sat. Feb 7th, 2026

हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज किसानों ने हंगामा कर दिया

हरिद्वार; हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज किसानों ने हंगामा कर दिया। स्मार्ट मीटर व बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन देहरादून कूच के लिए निकले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस के रोकने पर किसान और उग्र हो गए और बैरिकेड तोड़ दिए।

इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। इस दौरान किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए टोल प्लाजा पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *