Tue. Aug 5th, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की।

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *