पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को क्यों दिया जा रहा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूूरू में 20 फीसदी एथेनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च किया। प्रधानमंत्री यहां भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सोमवार से शुरू हुआ भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW), 2023 आठ फरवरी तक चलेगा।
जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए ईंधन ई20 शुरू किया गया है। इसके साथ ही 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 खुदरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन ई20 की बिक्री शुरू हो गई है। सवाल ये है कि आखिर ये ईंधन ई20 है क्या? इसे कैसे किया जाएगा? सरकार इसके लिए अब तक क्या कर चुकी है? ईंधन ई20 को बढ़ावा देने की वजह क्या है? क्या पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से पेट्रोल के दाम पर भी असर पड़ेगा? इसके उपयोग के फायदे और नुकसान क्या हैं? आइये समझते हैं…