Mon. Aug 25th, 2025

10 मिनट, 10 करोड़ की लूट : देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती

Dehradun: राजधानी देहरादून में बदमाशों ने दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।   देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी।

Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit

10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे।
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit

पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit

 यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *