Sat. Feb 7th, 2026

बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया

Dehradun: बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया है। लोग भी अंडे और चिकन की काफी कम खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इसका असर शहर में दामों पर नहीं पड़ा है। क्योंकि मांग में कमी के साथ ही प्रतिबंधों के कारण आवक में भी कमी आई है।

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि दून में बाहरी राज्यों से ही अंडों और चिकन की आपूर्ति होती है इसलिए यहां अंडों के कारोबार पर असर हुआ है। लोगों ने अंडों और चिकन की खरीदारी कम कर दी है। जहां दून में हर दिन आठ से 10 हजार अंडों की ट्रे मंगाई जाती थी।वहीं बर्ड फ्लू के बाद अब इसकी आवक चार से पांच हजार की रह गई है। अंंडों के व्यापारी संजय चौहान ने बताया कि दून में दिन में आठ से दस हजार अंडों की ट्रे की आवक थी जो अब आधी ही रह गई है। हालांकि आवक कम होने से अंडों के दामों पर असर नहीं पड़ा है। दून में भले ही अंडों की आवक कम हुई है, लेकिन इसके दाम पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि ऑनलाइन अंडों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *