आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO
Dehradun: उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। आठ जून से सात जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। इसी एक माह के दौरान मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएओ एप के माध्यम से डिजिटिलाइज कर अपलोड किया जाएगा।
14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
