3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा चोरी होने की आशंका; कंपनी ने पोर्टल के आईडी व पासवर्ड बदले
Dehradun: खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों के समय खेब टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड को पोर्टल और ऐप विकसित करने का काम दिया गया था। अब इन पोर्टल और ऐप को आईटीडीए के सर्वर पर अपलोड किया जाना था। इससे पहले ही कंपनी ने यूजर आईडी व पासवर्ड आदि बदल दिए। बताया जा रहा है कि इस वक्त कंपनी के पास साढ़े तीन लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा है। ऐसे में इस डाटा के चोरी और उसके बाद दुरुपयोग होने की आशंका भी जताई जा रही है।
इस योजना के तहत पिछले साल 3900 खिलाड़ियों को करीब 11.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी। अब नए सिरे से भी इस योजना के लिए खिलाड़ियों का डाटा पोर्टल पर आया था। ऐसे में यह सब डाटा चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
