Thu. Oct 1st, 2026

भरत ने घर में रहकर रची साजिश, 20 दिन में जीता भरोसा, फिर साथियों संग ऐसे बनाई वारदात की प्लानिंग

Dehradun: देहरादून विजय पार्क में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में पुलिस को ऐसे इनपुट मिले हैं, जो घटना की सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। घर में रहकर महज 20 दिन में परिवार का भरोसा जीतने वाले नौकर भरत ने वारदात की पूरी पटकथा तैयार की।

खाने में नशीला पदार्थ मिलाने से लेकर साथियों को बुलाने और घर से भागने तक की तैयारी पहले से की गई थी। आरोपी अपने साथ सब्बल और रॉड जैसे औजार भी लेकर पहुंचे थे। पुलिस का मानना है कि यदि परिवार के किसी सदस्य ने विरोध किया होता तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।
जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच भरत ने परिवार के सदस्यों को खाना खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम गहरी नींद में चले गए। परिवार के सदस्यों को अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि खाने में कौन सा नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पुलिस के अनुसार, भरत ने परिवार के पूरी तरह बेसुध होने का इंतजार किया और इसके बाद अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *