Fri. Oct 16th, 2026

नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 को संभाल सकते हैं कार्यभार, शासन स्तर पर तैयारियां शुरू

Dehradun: उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्तूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ.बिसेन 19 अक्तूबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *