Thu. Oct 22nd, 2026

दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह से बात करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी प्रकरण पर यह बात कही। कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगाई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता अनुपम खेर और राजपाल यादव के बयान भी वायरल हो रहे हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि वह दलेर मेहंदी को 25 से 30 साल से जानते हैं और वह बड़े कलाकार हैं। वह कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दलेर मेहंदी ने लिप्सिंग की हो। पिछले दो-तीन साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए वह अपने वादे के अनुसार पहुंचे होंगे, लेकिन सार्वजनिक रूप से आरोप लगाना ठीक नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *