Fri. Nov 6th, 2026

विरोध करने एयरपोर्ट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून दौरे पर हैं।  उसके दौरे से पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इसी के तहत एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, अमित शाह की जनसभा में शामिल होने के लिए परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जुटी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी जौलीग्रांट मुख्य मार्ग से होते हुए देहरादून एयरपोर्ट की ओर बढ़े। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। कांग्रेसियों ने हाथों में काले गुब्बारे लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित कई कांग्रेसियों को बस में बैठाकर हिरासत में ले लिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि दिल्ली के राजघाट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *