विपक्ष सदन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। मंगलवार को विपक्ष की तीखे तेवरों के चलते सदन स्थगित करना पड़ा था। आज सरकार पूरी तैयारी के साथ पहुंची है। वहीं विपक्ष भी सदन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। सदन की शुरूआत सबसे पहले पूर्व विधायक हरबंस कपूर और गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि देकर होगी। इसके बाद सरकार की ओर से दो अध्यादेश भी विधेयक के रूप में पेश किए जा सकते हैं। इससे पूर्व मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी।
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक हरबंस कपूर के निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान हरबंस कपूर को याद करते हुए मंत्री गणेश जोशी फफक पड़े। वह बेहद भावुक हो गए।
विधानसभा में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस सदन में बगैर नेता प्रतिपक्ष के उतरी थी। विधायक मंडल दल की बैठक में कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई। नतीजा यह रहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में उसका कोई सदस्य प्रतिभाग नहीं कर सका। सत्र के दौरान वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह और यशपाल आर्य ही पार्टी की ओर से सवाल उठाते हुए नजर आए।

विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पूर्व विधायक हरबंस कपूर और गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंच गए हैं। विपक्ष बाहर प्रदर्शन कर रहा है।
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंच गए हैं। विपक्ष बाहर प्रदर्शन कर रहा है।