Sat. May 23rd, 2026

विवादित बयान देने वाले कव्वाल पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आयोजित कव्वाल के दौरान विवादित टिप्पणी करने के मामले में अब कानून का डंडा चला है। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के शरीफ परवाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल बीते दिनों मनगवां मलकपुर तलाब में ईदगाह एवं उर्स कमेटी द्वारा कव्वाली का आयोजन किया गया था। जिसमें कानपुर के शरीफ परवाज को श्रोताओं का मनोरंजन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कव्वाल द्वारा मंच से देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुछ नहीं समझते हुए हिंदुस्तान का नक्शा बदलने की बात कही गई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *