Mon. Jun 9th, 2025

रूस से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप की स्थिति बन गई। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद जांच जारी है। अच्छी बात यह है कि सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी है।  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में बम की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अब भी उड़ान की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *