Sat. Jul 5th, 2025

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी का प्रतापनगर के देवल स्थित ओनेश्नर महादेव मन्दिर में प्रतापनगर प्रथम व द्वितीय मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

Dehradun:  भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी का प्रतापनगर के देवल स्थित ओनेश्नर महादेव मन्दिर में प्रतापनगर प्रथम व द्वितीय मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया।इससे पूर्व प्रतापनगर विधानसभा के कांडी खाल मण्डल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधानसभा प्रतापनगर आगमन पर राम गांव में स्वागत किया,साथ ही डोबरा चांठी पुल के निकट भी कुछ कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों द्वारा प्रतापनगर आगमन पर जिलाध्यक्ष जी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री नौटियाल जी का ये पहला प्रतापनगर दौरा था,श्री राजेश नौटियाल जी के प्रतापनगर आगमन पर प्रथम व द्वितीय मण्डल के कार्यकर्ताओ ने उनका गरमजोशी के साथ स्वागत किया,सर्वप्रथम लम्बगांव में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इसके बाद जिलाध्यक्ष जी का काफिला ओनेश्वर महादेव मन्दिर के लिए निकला,देवल में तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ढोल नगाड़ों की थाप व नारेबाजी के बीच जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल जी मन्दिर प्रांगण में पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम पूजा अर्चना की व मन्दिर के दर्शन किए ,इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व महापुरुषों की फोटो पर पुष्प अर्पित किए,जिसके बाद उपस्थित सभी भाजपाइयों ने वन्देमातरम गान किया ।जिसके बाद मंचासीन वरिष्ठ पदाधिकारियों व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन जिला महामंत्री गोविन्द रावत जी,जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल जी,मण्डल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल जी,मण्डल अध्यक्ष प्रथम मण्डल संजय पैन्यूली जी,ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी प्रमुख जाखणीधार ,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार जी,जिला पंचायत सदस्य प्रमिला उनियाल जी,पूर्व मंडल महामंत्री बलवीर असवाल जी,जिला पंचायत प्रतिनिधि व मण्डल उपाध्यक्ष मुरारी सिंह रांगड जी,जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट जी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व नगर पंचायत लम्बगांव के प्रतिनिधि रोशन रांगड़ जी,वरिष्ठ नेता श्री बद्री प्रसाद जोशी जी आदि ने जिलाध्यक्ष जी के स्वागत में अपने विचार रखे व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री राकेश पेटवाल जी ने किया,जिनके साथ मण्डल महामंत्री राजपाल राणा जी व मण्डल महामंत्री त्रिलोक रावत जी ने भी समय समय पर संचालन की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जी के स्वागत के लिए तमाम भाजपा कार्यकर्ता व दोनों मंडलों के पदाधिकारी,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा ,अनु मोर्चा ,ओबीसी मोर्चा,किसान मोर्चा आदि मोर्चों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिारियों के साथ पंगत में बैठकर स्वादिष्ट दाल भात का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा प्रतापनगर के मंडल अध्यक्ष रहे प्रकाश भट्ट जी,जिला मीडिया प्रभारी कमलेश भट्ट जी, जाखनी धार के कनिष्ठ प्रमुख अरविन्द पंवार जी, वरिष्ठ पत्रकार विजय दास जी,चम्बा के महामंत्री विनोद सुयाल जी,प्रतापनगर प्रथम के उपाध्यक्ष राजवीर कंडियाल जी, राय सिंह जी,सोहनपाल पंवार जी,महामंत्री चन्द्रशेखर पैन्यूली, वरिष्ठ नेता मुरली सेमवाल जी, नन्द किशोर पैन्यूली जी, पुजार गांव के प्रधान प्रतिनिधि पंकज उनियाल जी,नगर पालिका सभासद मुनिकिरेती किशोर राणा जी,राकेश रांगड जी, कोषाध्यक्ष व कंडियाल गांव प्रधान प्रतिनिधि सुंदर लाल जी,प्रथम मण्डल के अनु मोर्चा के अध्यक्ष विनोद लाल जी, वरिष्ठ नेता सत्य प्रसाद डिमरी जी,महिला मोर्चा की जसोदा देवी जी,नीलम जी,प्रीति डिमरी जी, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रवीन व्यास जी,महामंत्री कुलदीप बगियाल जी,द्वारिका प्रसाद गैरोला जी,प्रधान रमेश रांगड जी,प्रधान युद्धवीर राणा जी, पृथ्वी रांगड जी,सरोप राणा जी,गंगा सिंह सौंदाल जी,सतीश नौटियाल जी,अनार सिंह पंवार जी,द्वितीय मण्डल के उपाध्यक्ष मनोज रमोला जी,विजयपाल मिश्रवान जी,राजपाल जी,वरिष्ठ नेता उम्मेद सिंह रावत जी,पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक व पूर्व प्रधान देवेन्द्र उनियाल जी, पूर्व प्रधान,राजेन्द्र रावत जी,वरिष्ठ नेता हुक्कम सिंह बिष्ट जी,विवेक भट्ट जी,भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत जी,महामंत्री व क्षेपस सदस्य प्रभाकर भट्ट जी,मण्डल मंत्री व मीडिया प्रभारी विजय शाह जी,भाजयुमो जिला मंत्री व क्षे प स प्रतिनिधि राजमोहन रावत जी,धन वीर कंडियाल जी,राकेश सिंह जी,लक्ष्मी उनियाल जी,दिनेश भट्ट जी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *