Fri. Oct 18th, 2024

ब्रेकिंग

आपरेशन गंगा के दूतावास के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बात

नई दिल्ली, एएनआई: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों…

भारत में अमृता विश्वविद्यालय 5 वां सर्वश्रेष्ठ और A++ NAAC ग्रेड से सम्मानित

भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन करने वाली राष्ट्रीय संस्था NAAC से प्राप्त उच्चतम  A ++ मान्यता हैं।  अमृता यूनिवर्सिटी  स्थापन के पश्चात बहुत ही कम वर्षो में  यह मान्यता प्राप्त करने में सफल हुई हैं। यह मान्यता ऐसी कई अन्य उपलब्धियों से जुडी हुई हैं । 2021 में, अमृता विश्व विद्यालय को IRF रैंकिंग में 5 वां सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था। इसके अतिरिक्त, उसी वर्ष द इम्पैक्ट रैंकिंग में विश्वविद्यालय को दुनिया भर में 81 वां स्थान दिया गया था और इसके अलावा QS  रैंकिंग में, विश्व विद्यालय को वर्षों से लगातार, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय अठारह साल पहले अपनी स्थापना के बाद से लगातार प्रशंसा का विषय रहा हैं , और यह निश्चित रूप से बहुत कम समय के भीतर सबसे अधिक प्रशंसनीय और चयनित संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है। फरीदाबाद और अमरावती में स्थापित होने वाले दो नवीन परिसरों के अलावा, छह परिसर जो भिन्न भिन्न स्थानों पर स्थापित हैं , अमृता विश्वविद्यालय में  शामिल हैं। इन  सभी का  मुख्यालय  – कोयंबटूर परिसर  – पश्चिमी रेंज की आलीशान पहाड़ियों के सामने स्थित है। अमृतापुरी स्थित परिसर को कोल्लम के स्वच्छ बैकवाटर घेर लेते हैं। मैसूरु का परिसर चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है| कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु…