Fri. Oct 18th, 2024

कर्नाटक में कांग्रेस की लहर

10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने 118 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की और 11सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.1% हासिल किया है।  नतीजों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को भी सराहा। कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।

 कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
 कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कांग्रेस की जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।
सीट पर कांग्रेस जीती। कर्नाटक में कांग्रेस 128 सीटों पर आगे है। भाजपा 67 और जनता दल (सेक्युलर) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से 71.63% से ज्यादा मत मिले। उन्होंने भाजपा के आर. अशोक को हराया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक कल सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई। पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करते दिखाई दे रही है। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस 125 सीटों पर आगे है।  कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस 121, भाजपा 72, जेडीएस 24 पर आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अभी तक जो खबर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस-114, भाजपा-71 और जेडी(एस)-32 सीटों पर आगे चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *