Sun. Feb 8th, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिला भारतीय सर्व समाज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही देहरादून में आयोजित होगा महासंघ का महासम्मेलन माननीय मुख्यमंत्री जी होगे मुख्य अतिथि

भारतीय सर्व समाज महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया के नेतृत्व में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी से आज उनके निवास कार्यालय पर मिला तथा सर्वप्रथम उनको ऐतिहासिक मतों से विजई होने पर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हुई भेंटवार्ता में यह भी तय किया गया कि शीघ्र ही देहरादून में महा संघ का सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्य अतिथि होंगे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व विधायक श्री देशराज करनवाल पूर्व राज्य मंत्री तथा प्रमुख आंदोलनकारी श्री विवेक खंडूरी संस्था के महानगर अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पार्षद श्रीमती अमिता सिंह संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तथा पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर कृपाल सिंह संस्था के प्रदेश महामंत्री तथा वरिष्ठ पूर्व पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी मुख्य रूप से शामिल रहे

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *