Sat. Sep 21st, 2024

सीनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर मिल रही नौ करोड़ से अधिक की सैलरी

सऊदी अरब अपने मेगाडेवलपमेंट प्रोजेक्ट नियोम के लिए  c-suite लेवल के वरिष्ठ अधिकारियों (Senior Executives) को सालाना लगभग 1.1 मिलियन डॉलर (9 करोड़ 4 लाख 42 हजार 440 भारतीय रुपये) का भुगतान कर रहा है। यह जानकारी एक आंतरिक नियोम दस्तावेज के अनुसार सामने आई है। यह रकम इस बात को दर्शाता है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में देश वैश्विक प्रतिभा को लुभाने के लिए वेतन पैकेज का उपयोग कैसे कर रहा है।

अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश
सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। प्रिंस मोहम्मद की योजना देश की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की है। इसी कदम में देश में महिलाओं पर प्रतिबंधों को कम कर दिया गया है। देश में अब यात्रा करने को भी आसान बना दिया गया है। इस कदम का मकसद दुनियाभर की कंपनियों को आकर्षित करना और प्रतिभाओं को आमंत्रित करना है।
अमेरिकी कंपनियों से भी अधिक है सैलरी
रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर इन्हीं पदों पर अमेरिका की 3000 सबसे बड़ी कंपनियों में साल 2021 में औसतन $830,000 की सैलरी दी जाती रही है। वहीं, हालांकि, अगर इन्हें मिलने वाले अन्य भत्ते, सुविधाओं को जोड़ दिया जाए तो यह भी अच्छा-खासा वेतन हो जाता है। लेकिन नियोम 1.1 मिलियन डॉलर केवल बेसिक पे है। इसलिए मुकाबले में यह काफी अधिक सैलरी है। नियोम की करियर वेबसाइट के अनुसार मैनेजर और सिनियर मैनेजर का अनुभव दो से आठ साल से अधिक का है।
करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नियोम का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 20 लोगों की है। इनमें सऊदी अरब और विदेशी लोग भी शामिल हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का यह महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। इसे पूरा करने में करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा।
2017 में हुई थी घोषणा
नियोम प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2017 में की गई थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, इसमें देरी भी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस शहर की खासियतें किसी हॉलिवुड सिनेमा की तरह होगी। यह शहर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और क्लीन एनर्जी से चलेगा। शहर में हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा भी इसमें कई अनोखी खूबियां होंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *