Sat. Sep 21st, 2024

त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव बरामद

Dehradun: त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव बरामद कर लिए गए। परिजनों ने कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की। बीते बृहस्पतिवार की रात को ही एसडीआरएफ के जवानों ने टार्च और सर्च लाइट की मदद से बच्चों के शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
देर रात ही दो बच्चों के अधजले शव बरामद कर लिए गए थे। ऑपरेशन सुबह 4:30 बजे तक चला। सुबह सात बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब नौ बजे एक अन्य बच्चे का शव बरामद हुआ। चौथे बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।
Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand

देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। सुबह बच्चों की शिनाख्त के लिए परिजन पहुंचे। बच्चों के अधजले शव देख परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। कलेजे पर पत्थर रखकर परिजनों ने अपने बच्चों की पहचान की।

Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand

थानाध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान ने बताया कि अधिरा (5) के अधजले शव पर कपड़े चिपके हुए थे। जिस आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं कद के आधार पर परिजनों ने सोनम (9) की पहचान की, जबकि एक बच्चे का अधजला हाथ मिला।

Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand

मकान में लगी आग ने तीन सगी बहनों के बच्चे लील लिए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए तीनों परिवार कुछ ही दिन पहले इस मकान में साथ रहने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन आग की घटना ने परिवारों से उनके बच्चों को ही छीन लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *