सोनिया गांधी के आवास पर बैठक, कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक चल रही है। खास बात यह है इस बार भी इस बैठक में दिग्गज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मौजूद हैं। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद हैं। इससे पहले शनिवार को बैठक हुई थी।
दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक करीब 4 घंटे तक चली थी। बैठक में प्रशांत किशोर ने नेताओं को प्रेजेंटेशन दिया था। इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने दी थी। उन्होंने कहा था कि 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कुछ बड़े नेताओं के सामने पेश की थी। उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा।