Fri. Oct 18th, 2024

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि में शुरू

New Delhi: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

T20 World Cup: England's Harry Brook looking to learn from his mistakes  ahead of New Zealand clash | PlanetSport

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर है। शुरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिडिंग शुरू की। इसके बाद आरसीबी ने नाम वापस खींच लिया। फिर राजस्थान और हैदराबाद के बीच लड़ाई हुई। बाद में राजस्थान ने नाम वापस खींच लिया। इस तरह हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस आईपीएल में अब तक सबसे महंगे हैं।

केन विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने विलियम्सन को खरीद कर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियम्सन को रिलीज किया था। गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट ने आईपीएल नीलामी से नाम वापस ले लिया है। वहीं, इंग्लैंड के 18 साल के युवा स्पिनर रेहान अहमद, जो अब कैप्ड खिलाड़ी हैं, को 50 लाख रुपये के ब्रैकेट में ट्रांसफर कर दिया गया है। शिवम सिंह को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
एन जगदीशन और शिवम मावी ऐसे खिलाड़ी हैं, दो अब तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं, लेकिन इन पर टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं। घेरलू क्रिकेट में दोनों खिलाड़ी लगातार कमाल कर रहे हैं। दोनों पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन अब तक अपने नाम के अनुरूप कमाल नहीं कर पाए हैं।

अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पर बोली लगने की संभावना कम है। दोनों खिलाड़ी भारत की टेस्ट टीम से भी बाहर हो चुके हैं और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों पर कोई भी टीम बोली लगाने से बचना चाहेगी। पिछले सीजन में रहाणे कोलकाता की टीम का हिस्सा थे और कुछ खास नहीं कर पाए थे।

 आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होनी है। इस मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ी शामिल होंगे, लेकिन इनमें से अधिकतर 87 खिलाड़ी ही बिकेंगे। इन 87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

इस नीलामी में अफगानिस्तान का 15 साल का खिलाड़ी भी शामिल हो रहा है। अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजानफर मिनी ऑक्शन का हिस्सा हैं। वह दाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 खेले हैं और पांच विकेट झटके हैं। 15 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। टी20 में गजानफर का इकोनॉमी रेट 6.22 का है। यह गेंदबाज ऑक्शन में सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।
इस नीलामी में बेन स्टोक्स और सैम करन पर बड़ी बोली लग सकती है। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सैम करन ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल किया था। वहीं, बेन स्टोक्स ने अहम मौके पर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
इस नीलामी में शामिल 19 क्रिकेटरों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। ये सभी विदेशी क्रिकेटर हैं। इनमें सैम करन, बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें से बेन स्टोक्स और सैम करन जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *