Fri. Jul 4th, 2025

राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Dehradun: राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे। वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।

वर्ष व्यावसायिक वाहन कार दोपहिया अन्य –                 योग
2020-21 2562 1355 31212 36          –         47369
2021-22 2629 16310 35957 51         –          54947
2022-23 5146 19277 47231 131          –         71785

वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे परिवहन विभाग को प्राप्त होने वाले टैक्स में भी इजाफा हुआ है। हर प्रकार के वाहनों की ब्रिकी में वृद्धि देखी जा रही है। – सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून संभाग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *