Fri. Oct 18th, 2024

परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, सरकार ने छह महीने के लिए बढ़ाई एस्मा

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने परिवहन निगम में छह माह तक एस्मा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। परिवहन निगम में पहले से ही उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (उत्तराखंड में यथाप्रवृत्त) (एस्मा) लागू हो। इसकी अवधि अब खत्म हो रही थी।

शासन ने एस्मा की अवधि आगामी छह माह के लिए बढ़ा दी है। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी के मुताबिक, आगामी छह माह तक परिवहन निगम की सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं मानते हुए यहां हड़ताल पर प्रतिबंध जारी रहेगा। गौरतलब है कि हाल ही में मोटर दुर्घटना संबंधी कानून के विरोध में दो दिन तक रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ था।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *