केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम

Dehradun: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, देहरादून के परेड मैदान में पांच से नौ जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
मीडिया से वार्ता में खेल मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी है। महोत्सव के तहत परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूजन फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।