Mon. Feb 9th, 2026

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में सीएम धामी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

उत्तरकाशी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव हर बार के चुनाव से अलग व ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दस सालों तक देश के लिए तपस्या की है। उसका प्रतिफल मिलने का चुनाव है। ये चुनाव उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

यहां डिग्री कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की छवि बेदाग है। वह अपने क्षेत्र के साथ संसद और पार्टी के काम को आगे बढ़ाती हैं। विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को चुनाव में खड़े करने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। पूरे चुनाव में लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को देख रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित हैं। सीएम ने कहा कि हिंदु कई वर्षों से राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। ये काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

वहीं सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि टिहरी की जनता ने उन्हें तीन बार सेवा का मौका दिया है। चौथी बार भी जनता उन्हें आशीर्वाद देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, स्वराज विद्वान, विनोद सुयाल, रामसुंदर नौटियाल, जसोदा राणा, प्रकाश रमोला, जोत सिंह बिष्ट, अतोल रावत, विमला नौटियाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, चैन सिंह महर, सोबेंद्र बिष्ट आदि रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *