Mon. Feb 23rd, 2026

उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे अफसर

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान सीईओ ने पाया कि देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य से कम है। उन्होंने इन तीन जिलों के जिलाधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां के ईआरओ और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अप्रैल में प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी होनी चाहिएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *