Fri. Mar 13th, 2026

उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान किया

देहरादून। राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है।

अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

पदोन्नत किए गए कर्मिकों में प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, धीरेंद्र कुमार भट्ट, रविंद्र सिंह बसेड़ा, मितेश्वर आनंद, नीतिका नारंग, अवनीश कुमार झा, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह चौहान, सुनील रावत, राजीव तिवारी, संदीप सिंह अरोड़ा, गार्गी, बिंध्याचल कुमार व हितेश चंद्र पंत शामिल हैं।

बता दें कि राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।

अब नए ढांचे में अधिकारी संवर्ग का निम्नतम पद अब सहायक आयुक्त से शुरू होगा। इस आशंका को लेकर उत्तराखंड राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा लंबे समय से आंदोलन की चेतावनी दे रहा था। अब शासन ने कर्मचारियों की आशंका के अनुरूप संशोधित ढांचे का आदेश जारी किया तो कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई छेड़ने का एलान कर दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *