Sun. Feb 8th, 2026

ऋषिकेश से रहा है खास नाता, गंगा घाट और गलियों में हमेशा गूंजते रहेंगे इस फिल्म के गीत

Dehradun: फिल्म संन्यासी की शूटिंग परमार्थ निकेतन और उसके आसपास गंगा घाटों पर हुई थी। सोहनलाल कंवर निर्देशित फिल्म में मनोज कुमार और हेमामालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का ऋषिकेश से जुड़ाव रहा है। उनकी फिल्म संन्यासी (1975) की शूटिंग स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन और आसपास के गंगा घाटों पर हुई थी।

फिल्म की कथा में रेणुका देवी (सुलोचना लाटकर) विधवा हैं और राम (मनोज कुमार) नाम के एक बेटे की मां हैं। उसके पति सभी गलत कार्यों में लिप्त रहे और मर गए। उसके ससुर नहीं चाहते थे कि राम अपने पिता की गलतियों को दोहराएं। उसे हिंदू धर्म के सभी सकारात्मक मूल्यों को सिखाते हैं। 

नतीजतन, राम सभी गलत कार्यों से परहेज करता है। ब्रह्मचर्य का जीवन जीने का फैसला करता है। जब उसके दादा की मृत्यु हो जाती है, तो रेणुका, राम से अपने दादा की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए कहती है। इसी के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी फिल्मायी गई है। मनोज कुमार फिल्म में परमार्थ निकेतन के आसपास संन्यासी जीवन में दिखाई देते हैं।

 

स्वर्गाश्रम क्षेत्र से रहा गहरा जुड़ाव
व्यापार मंडल स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह रावत ने बताया कि बॉलीवुड कलाकार मनोज कुमार का स्वर्गाश्रम क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने फिल्म संन्यासी की शूटिंग स्वर्गाश्रम के परमार्थ निकेतन और आसपास गंगा घाट पर किया था।\

फिल्म में हेमामालिनी, प्राण समेत कई कलाकार थे। क्षेत्र में करीब सप्ताहभर तक शूटिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग हुई थी तक उनकी उम्र करीब 30 से 32 साल थी। वह फिल्म की शूटिंग देखने के लिए जाते थे। कहा कि संन्यासी फिल्म के गीत स्वर्गाश्रम के गंगा घाट और गलियों में हमेशा गूंजते रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *