Tue. May 5th, 2026

गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट

Dehradun: गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते ने गंगोत्री धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई।

बीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों की सहायता से हर संभावित खतरे की जांच की, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो। पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार नजर रखी जा रही है।

संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ एटीएस, बीडीएस, आपदा प्रबंधन और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *