Wed. Jun 17th, 2026

चुनावी रणनीति पर मंथन करने आज दून पहुंचेंगी कांग्रेस प्रभारी,

Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दून पहुंचेगी। कांग्रेस भवन में दो दिन चुनावी रणनीति पर मंथन करने के लिए बैठकों का दौर चलेगा। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक करके मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी।

आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सक्रिय हैं। मई में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल का पांच-पांच दिन का दौरा करने के बाद फिर से दो दिवसीय दौर पर वह दून आ रही हैं। प्रभारी सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचकर कांग्रेस भवन में सबसे पहले जिला व महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।

इसके बाद महिला, युवा कांग्रेस के अलावा अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव रणनीति व पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। शाम को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों के साथ एक-एक कर मिलकर चुनाव रणनीति पर फीडबैक व सुझाव लेंगी।

18 जून को दोपहर 12 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी। कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक के लिए सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा देहरादून पहुंच चुके हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *