Sat. Feb 14th, 2026

जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले का भाजपा श्यामपुर मंडल ने किया जोरदार स्वागत

ऋषिकेश। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय रक्षा राज्य मन्त्री अजय भट्ट का काफिला श्यामपुर मंडल पहुंचते ही  मंडल अध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व मे  मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा नेपाली फ़ार्म तिराहे पर  भव्य स्वागत किया गया ।
         पीली पगडी से सुशोभित   मन्त्री अजय भट्ट एवं  विधानसभा अध्यक्ष जैसे ही  स्वागत  स्थल पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ पुष्प की वर्षा करते हुये   अजय भट्ट जिन्दाबाद के नारे लगाये गये । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। सारा वातावरण  ढोल नगाड़े की आवाज  एवं जय जय कार के नारो से  गुन्जायमान  हो रहा था ।
     जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य सूत्रधार केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट  कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख  गदगद हो गए और उन्होंने  कार्यकर्ताओ का विनम्रता पूर्वक धन्यवाद किया गया ।
      इस अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल महामंत्री  रवि शर्मा  एवं भूपेंदर रावत, राम बहादुर क्षेत्री,सत्पाल सैनी, राजेश जुगलान ,कमला नेगी,नीलम चमोली शोभा चौहान, पद्मा नैथाणि, इन्दु थपलियाल,  राम  रतन रतूडी, सँजु व्यास, आशीष जोशी, शमा पँवार,प्रिंस रावत,जितेन्दर पोखरियाल,बबीता कमल,रामेश्वर चन्द्रयाल ,बिजेन्दर राणा,नरेन्दर राणा , ऋषिराम  शर्मा, लक्ष्मी सेमवाल  दीपक जुगलान ,शिवानि भट्ट , सोबन सिंह कैन्तुरा,मोनिका  जुयाल,दीपक बिष्ट,  ज्योति  देवरानी सहित  मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *