DEHRADUN: छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि कल 17 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संवाद के माध्यम से युवाओं को साधेंगे।