सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण, की एक्सरसाइज, बैडमिंटन पर भी आजमाया हाथ
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ट्रेडमिल पर दौड़े और बटरफ्लाई मशीन पर एक्सरसाइज भी की।
उन्होंने भवन के द्वितीय तल पर बैडमिंटन कोर्ट पर भी बच्चाें के साथ हाथ अजमाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका एवं सचिव प्रत्युष सिंह आदि मौजूद रहे।
