Sun. Jun 8th, 2025

हरक सिंह रावत लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सोशल मीडिया की खबरों को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिरे से खारिज किया। कहा कि पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, उसका वो निर्वहन करेंगे। यदि चुनाव लड़ना ही होगा, तो वो पौड़ी क्या हरिद्वार लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

हरक सिंह बोले की उन्होंने भाजपा में ही रहते हुए साफ कर दिया था कि वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे चुनावी राजनीति की बजाय अब जनता के लिए काम करना चाहते हैं। ये साफ है कि वो खाली घर नहीं बैठेंगे। बल्कि आम जनता के लिए धरातल पर काम करते रहेंगे। वे प्रदेश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हरक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है। इस सम्बन्ध में जो भी बातें कही जा रही हैं, वे निराधार हैं। वे लोकसभा का चुनाव गढ़वाल क्या, हरिद्वार से भी लड़ सकते हैं। ये तय करने का काम पार्टी संगठन का है। उनका ध्यान इस समय चुनावी राजनीति की बजाय पार्टी संगठन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने पर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *