Fri. Feb 6th, 2026

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज 100 मीटर गहरी खाई गिर गई।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई।


व्यापार और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला 72 किलोमीटर लंबा अंतरराज्यीय मोटर मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पूरा मोटर मार्ग 30 किलोमीटर तक डेढ़ लेन है और उसके बाद सिंगल लेन मार्ग है।

मार्ग पर लगे पुश्ते और रिटेनिंग वाॅल्स भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील समूचे मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर की भी कमी है। इनके न होने के चलते भी प्रत्येक वर्ष इस मोटर मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाएं होती हैं व लोग असमय काल के ग्रास बनते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *