Sat. Jul 27th, 2024

उत्‍तराखंड में खिल सकता है कमल,इतनी सीटें मिलने के संकेत

उत्‍तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए 14 फरवरी को हुए था मतदान। उत्‍तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 65.37 फीसद मतदान हुआ था। सबसे ज्‍यादा मतदान हरिद्वार (74.77 फीसद) और सबसे कम अल्‍मोड़ा (53.71) में हुआ।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक्जिट पोल आने शुरू हो गए । इसके आधार पर यह अनुमान लगाएंगे कि उत्तराखंड में किस दल की सरकार बन सकती है। बता दें कि राज्Xzwj;य में पांचवी विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना 10 मार्च को होगी। उस दिन असल में पता चलेगा की यहां किसकी सरकार बन सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। इसीलिए कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

त्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें, लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है और हम सरकार बनाएंगे।

आज तक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं।

  • भाजपा 36 से 46
  • कांग्रेस 20 से 30
  • बीएसपी 02 से 04
  • अन्‍य 02 से 05

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *